अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, दाल मंडी को लेकर उठाए सवाल
अखिलेश यादव का प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर आरोप
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के तहत लोग अपने व्यवसाय को खुलकर नहीं चला पा रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा की नीति लोगों को डराने की है ताकि वे अपनी बात न कह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की नजर अब दाल मंडी पर है, जहां एक दुकान बनाने में समय लगता है, लेकिन भाजपा उसे पल भर में तोड़ने का प्रयास कर रही है। यह भाजपा की संकीर्ण सोच का उदाहरण है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि दाल मंडी के व्यापारी और दौली के सांसद इस समय संकट में हैं। सरकार के निर्णयों के कारण व्यापारियों की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने इसे राजनीतिक विनाश करार दिया, यह कहते हुए कि भाजपा वहां चुनाव नहीं जीत पा रही है। उन्होंने वाराणसी को क्योटो बनाने के भाजपा के दावे पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह सब लोगों को परेशान करने की योजना है।
भाजपा दालमंडी वालों को दाल की तरह दले नहीं।
आप मुआवज़े में दूसरी जगह दुकान तो दे सकते हैं लेकिन ग्राहक नहीं।
एक दुकान जमाने में ज़माने लगते है लेकिन उजाड़ने में कुछ पल भी नहीं।
क़ुदरत का इंसाफ़ एक दिन भाजपा की नकारात्मक राजनीति को भी ढहा देगा।
किसी की जीविका छीनने का… pic.twitter.com/owgz9DvguD
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 21, 2025
उन्होंने कहा कि सरकार को उन शहरों का दौरा करना चाहिए जहां दाल मंडी के दुकानदारों को दरें नहीं मिल रही हैं। दुकानें तो दी जा सकती हैं, लेकिन ग्राहक कहां से लाएंगे? भाजपा की सोच संकीर्ण है और वे चौड़ीकरण के नाम पर क्या कर रहे हैं? यह नकारात्मक सोच है। भाजपा अधिकारियों के माध्यम से लोगों को डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने वरुणा के रिवरफ्रंट को रोक दिया है और वाराणसी की मेट्रो का डीपीआर समाजवादी पार्टी ने तैयार किया था, जिसे भाजपा ने रोक दिया।
