अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, कानून व्यवस्था और ईवीएम पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव की प्रेस कॉफ्रेंस में भाजपा पर हमला
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, "हम महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर सोने का भाला लगाने का कार्य करेंगे, और वहां देश के सभी महापुरुषों की उपस्थिति होगी।" समाजवादियों ने हमेशा भेदभाव से दूर रहकर सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके पास कोई ठोस कार्य नहीं है और वे केवल नकारात्मकता फैलाने का काम कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए, यह कहते हुए कि भाजपा सरकार ने इसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा, "जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते थे, उन्होंने ही लॉ एंड ऑर्डर को जीरो कर दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े सरकार की नाकामी को उजागर करते हैं।"
उन्होंने कार्यकर्ताओं से "मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया" के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की अपील की। इसके साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग फॉर्म-7 भरकर समाजवादी पार्टी के वोटों को काटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव का भी उल्लेख किया, जहां कई नाम हटाए जाने के कारण लोग वोट नहीं डाल सके।
"हम सब लोगों को मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया का मुक़ाबला करना पड़ेगा।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/45fdaN6htL
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 9, 2026
ईवीएम के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि हाल ही में यूके में बैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत इंग्लैंड से आगे है। समाजवादी पार्टी ईवीएम के माध्यम से भाजपा को हराने का प्रयास करेगी। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर में पड़े छापे को समाजवादी पार्टी से जोड़कर प्रचारित किया गया था, और अब पार्टी उस जब्त पैसे को वापस मांग रही है, लेकिन सरकार उसे लौटाने को तैयार नहीं है।
"साल लगे या सदी हम लोग ईवीएम हटाकर रहेंगे।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/lqhrTRj1L6
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 9, 2026
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक झूठ की परत पर दूसरी परत चढ़ा देती है। उन्होंने कहा, "कौन नहीं जानता कि महिला आरक्षण लागू हो चुका है, इसे 2027 में लागू कर दो।" उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह पूंजीवादियों को बढ़ावा देती है और उद्योगपतियों का एक गैंग है।
