अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'रोने के स्कूल खोलें'
अनिल विज का कांग्रेस पर कटाक्ष
- कांग्रेस को बिहार की हार से सबक लेना चाहिए
- भाजपा ने हरियाणा, दिल्ली और बिहार में जीत हासिल की, अब बंगाल की बारी है
चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 'कांग्रेस को अब रोने के स्कूल खोलने चाहिए और राजनीति से दूर रहना चाहिए', क्योंकि बिहार में उनकी स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि अन्य पार्टियां अब समाप्ति की ओर हैं, क्योंकि भाजपा ने हरियाणा, दिल्ली और बिहार में जीत हासिल की है और अब बंगाल की तैयारी कर रही है।
राजनीति छोड़कर मछलियां पकड़ने का काम शुरू करें
विज ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अब राजनीति छोड़कर मछलियां पकड़ने का काम शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि बिहार चुनाव के दौरान उन्होंने एक तालाब में मछलियां पकड़ने के लिए छलांग भी लगाई थी।
बिहार की जागरूक जनता ने नेताओं के भाषण सुने
जब बिहार के चुनावों को उत्तर कोरिया और चीन के चुनावों से जोड़ने के बारे में पूछा गया, तो विज ने कहा कि ऐसा कहना बिहार की जनता का अपमान है, क्योंकि वहां की जागरूक जनता ने सभी नेताओं के भाषण सुने और सभी को अपनी बात रखने का मौका मिला।
प्रजातंत्र में मतदान का सम्मान होना चाहिए
सभी नेताओं ने अपनी बातें और वादे किए, और इन सबको सुनने के बाद ही बिहार की जनता ने मतदान किया। प्रजातंत्र में मतदान का सम्मान होना चाहिए और जनता के फैसले को मानना चाहिए। जनता का फैसला यह है कि कांग्रेस और महागठबंधन पर उनका भरोसा नहीं है और उन्हें अपनी दुकानें बंद कर लेनी चाहिए।
