आप का कांग्रेस की बरनाला रैली पर तीखा हमला, पंजाबी नेताओं की अनदेखी
कांग्रेस की रैली पर आम आदमी पार्टी का हमला
चंडीगढ़- आम आदमी पार्टी (आप) के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कांग्रेस द्वारा बरनाला में आयोजित रैली पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने पंजाब के कांग्रेसी नेताओं की स्थिति को हाईकमान के सामने उजागर किया है।
पन्नू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर लिखा, "दिल्ली वाले आ गए, दिल्ली वाले आ गए! पंजाब के कांग्रेसियों, क्या राहुल गांधी भुलथ से हैं और खड़गे जी बाघा पुराना से हैं?"
उन्होंने उन कांग्रेसी नेताओं पर भी कटाक्ष किया जो मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। पन्नू ने कहा कि यह बहुत बुरा है कि कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री बनने की जैकेटें सिलवाए घूम रहे हैं, जबकि उनकी तस्वीरें भी पोस्टरों से गायब हैं।
पन्नू का यह बयान इस ओर इशारा करता है कि कांग्रेस की बरनाला रैली के पोस्टरों में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को स्थान नहीं दिया गया, जबकि ये नेता आम आदमी पार्टी पर "दिल्ली से पंजाब चलाने" का आरोप लगाते रहते हैं।
आप के मीडिया प्रभारी का यह बयान कांग्रेस की आंतरिक राजनीति की एक झलक भी प्रस्तुत करता है, जिसमें कई कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लालायित हैं, लेकिन हाईकमान की नजर में उनकी कोई अहमियत नहीं है।
