आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 7 अक्टूबर को बरेली का दौरा करेगा

बरेली में उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई
बरेली। हाल ही में बरेली में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही, बवाल में शामिल व्यक्तियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का काम भी जारी है। इस संदर्भ में, आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 7 अक्टूबर को बरेली का दौरा करेगा। यह जानकारी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दी है।
संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बरेली घटना की जांच के लिए 7 अक्टूबर को AAP का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बरेली जाएगा।" इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय, पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मो. हैदर, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, रुहेलखंड प्रांत प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, अयोध्या प्रांत प्रभारी सरबजीत सिंह मक्कड़, महिला विंग अध्यक्ष नीलम यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. छवि यादव, यूथ विंग अध्यक्ष पंकज अवाना, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमांडों अशोक, प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला, रामपुर जिलाध्यक्ष अंसार अहमद, रुहेलखंड प्रांत उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार, तिरंगा शाखा प्रमुख जनक प्रसाद, बरेली जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्या और पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह शामिल हैं।
बरेली घटना की जाँच के लिए 7 अक्टूबर को बरेली जायेगा AAP का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय, पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मो. हैदर, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, रुहेलखंड प्रांत प्रभारी नदीम अशरफ…
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 5, 2025
सपा के प्रतिनिधिमंडल को मिली थी रोक
गौरतलब है कि एक दिन पहले समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बरेली जाने वाला था, लेकिन वहां के पुलिस प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। कई सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट भी किया गया था।