इस विचार गोष्ठी में राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नबीन, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने विचार साझा किए। शिवालिक कॉलेज के अध्यक्ष सुनील कुमार और उपाध्यक्ष अजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस गोष्ठी में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया और 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए शिक्षा के रोडमैप पर सहमति व्यक्त की।