कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा, नया नेतृत्व तैयार
कर्नाटक की राजनीति में नया मोड़
कर्नाटक की राजनीति: कर्नाटक में नेतृत्व में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉफ्रेंस के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के सचिव को सौंपा है, क्योंकि राज्यपाल उस समय उपस्थित नहीं थे।
प्रेस कॉफ्रेंस में सिद्धारमैया ने कहा, "आज मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुझे विश्वास है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार करेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार है। हमारे पास पूर्ण बहुमत है, इसलिए यह संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को सरकार बनाने की अनुमति दी जाए।" उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें यह अवसर दिया।
गौरतलब है कि कर्नाटक में मई 2023 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस दौरान सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों के बीच अपने-अपने दावे किए जा रहे थे। कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया के अनुभव पर भरोसा करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया, जबकि शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद पर संतोष करना पड़ा। तब यह भी चर्चा थी कि दोनों नेताओं के बीच ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर रहने की सहमति बनी थी। अब सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
