केशव मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महागठबंधन के भविष्य पर उठाए सवाल
महागठबंधन पर केशव मौर्य की टिप्पणी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को शामिल करते हुए महागठबंधन के भविष्य को भी प्रभावित किया है। बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस की चुनावी रणनीति और मुद्दों पर भी आलोचना हो रही है।
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बिहार चुनाव के दौरान खुद गोता लगाने के साथ राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को लपेटे में लेकर महागठबंधन का भविष्य भी लिख दिया। अगला नंबर ममता दीदी और फिर सपा के अखिलेश यादव का है।"
बिहार चुनाव के दरम्यान खुद गोता लगाने के साथ श्री राहुल गांधी ने श्री तेजस्वी यादव को लपेटे में लेकर महागठबंधन का भविष्य भी लिख दिया। अगला नंबर ममता दीदी जी और फिर सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव का है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 23, 2025
गौरतलब है कि बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। महागठबंधन के कई नेता भी इस पर सवाल उठा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में महागठबंधन में बड़ी टूट हो सकती है, जिसका मुख्य कारण कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व को बताया जा रहा है। हालांकि, महागठबंधन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कुछ नेताओं का कहना है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है।
