गंदे पानी से बीमारियों का मामला: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
गंदे पानी से हुई बीमारियों पर सपा अध्यक्ष का बयान
लखनऊ। मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मौतों के मामले के बाद अब गुजरात में भी इसी कारण से कई लोग बीमार हो गए हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार की कोई मिसाल नहीं है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भाजपा के ‘ट्रिपल इंजन’ के इंदौर के बाद अब ‘ट्रिपल इंजन’ के गांधीनगर (गुजरात की राजधानी) में पीने के दूषित पानी से सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए हैं। भाजपा तो नगर पालिका संभालने लायक भी नहीं है। प्रदेश और देश तो भाजपा क्या संभालेगी।"
भाजपा के ‘ट्रिपल इंजन’ के इंदौर के बाद अब ‘ट्रिपल इंजन’ के गांधीनगर (गुजरात की राजधानी) में पीने के दूषित पानी से सैकड़ों लोग बीमार पड़ गये हैं।
भाजपा तो ‘नगर पालिका’ संभालने लायक भी नहीं है। प्रदेश और देश तो भाजपा क्या संभालेगी।
भाजपा जैसा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। पानी से छल… pic.twitter.com/HOciw4J43i
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 6, 2026
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जैसा भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा गया। पानी से छल वही कर सकता है, जिसकी आंख का पानी भ्रष्टाचार के कारण सूख गया हो। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण पानी की टंकियों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण ‘जल से जीवन है!’ की जगह ‘जल से जीवन को खतरा है!’ यह नारा जनता के बीच फैल गया है। इंदौर में भाजपा पुराने बस्ती का बहाना बना रही है, जबकि गांधीनगर में स्मार्ट सिटी के तहत नई पाइपलाइन बिछाई गई हैं, वहाँ अब क्या बहाना बनाएंगे।
जनता का कहना है: अगर यही है ‘गुजरात के विकास का मॉडल’ तो न तो भाजपा चाहिए, न ही उनका विकास का मॉडल। भाजपा जाए तो जीवन बच जाए! देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।
