गर्मी में लू से बचने के प्रभावी उपाय

गर्मी में लू से बचने के उपाय
गर्मी में स्वास्थ्य का ध्यान रखें: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना आवश्यक है। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है। तरल पदार्थों और पानी से भरपूर फलों का अधिक सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहता है और ठंडक मिलती है। तेज गर्म हवाओं के संपर्क में आने से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। लू से बचने के लिए कुछ उपायों पर ध्यान देना चाहिए।
1. लू से बचने के लिए, घर से बाहर निकलने से पहले रोजाना एक प्याज का सेवन करना चाहिए। प्याज में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखते हैं और गर्मी से बचाते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं, जो सिरदर्द और नाक से खून आने जैसी समस्याओं से राहत देते हैं।
2. गर्मियों में ऐसे फलों का सेवन करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो, जैसे तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा और पपीता। इसके अलावा, आम, गन्ना और मौसमी जैसे फलों का जूस पीने से भी लू से बचाव होता है और शरीर को ठंडक मिलती है।
3. गर्मियों में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें, जैसे जूस, छाछ, दही, लस्सी, शर्बत, नींबू पानी, ग्लूकोज, शहद और पानी। ये न केवल लू से बचाते हैं, बल्कि शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं।