गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी का दिव्य अनुभव: अमृत महोत्सव का जश्न
सोमनाथ अमृत महोत्सव का आयोजन
गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में भव्य सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लिया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं और गुजरातवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर को खूबसूरती से सजाया गया है और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
विशेष कुंभाभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान
इस खास मौके पर देश के 11 पवित्र तीर्थ स्थलों से लाए गए जल से विशेष कुंभाभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया, जिसमें ध्वजारोहण समारोह भी शामिल था। इस अवसर पर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत अनुभव देखने को मिला.
VIDEO | Somnath, Gujarat: PM Modi (@narendramodi) addressing Somnath Amrut Mahotsav, said,
— Press Trust of India (@PTI_News) May 11, 2026
"As a devoted devotee of Dada Somnath, I have come here many times and bowed before Him on countless occasions. But today, as I was coming here, this journey through time was giving me a… pic.twitter.com/edUPaR6l66
पीएम मोदी का दिव्य अनुभव
पीएम मोदी ने कहा कि प्रभास पाटन की पवित्र भूमि दिव्य आभा से भरी हुई है, जहां अध्यात्म और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि पुष्पवर्षा, कला-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ-साथ वैदिक मंत्रों का निरंतर उच्चारण और गर्भगृह में चल रहा शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना रहा है.
खबर अपडेट हो रही है...
