गुजरात में बसों की टक्कर से 7 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल
भीषण सड़क हादसा
दुर्घटना में घायल हुए लोग
गुजरात के सूरत जिले में आज दोपहर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। बारडोली के निकट दो बसों की टक्कर में 7 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह हादसा एक पलटे हुए टैंकर को बचाने के प्रयास के दौरान हुआ।
एक बस के चालक ने टैंकर से टकराने से बचने की कोशिश की, लेकिन वह स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई, जहां उसकी टक्कर दूसरी बस से हो गई। दोनों बसें तेज गति में थीं। एक बस में आग लग गई। दोनों बसें महाराष्ट्र की थीं। सभी घायलों को बारडोली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गंभीर रूप से घायल
तीन लोगों की स्थिति गंभीर
कलेक्टर तेजस पटेल ने बताया कि यह दुर्घटना शाम 4:30 बजे हुई। घायलों को तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और स्टाफ नर्स उनका इलाज कर रहे हैं। 7 घायलों को सूरत सिविल अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
