तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने 83 सीटों पर बढ़त बनाई
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोट गिनती शुरू
चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती आज से प्रारंभ हो गई है। 23 अप्रैल को राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 85.1% मतदान हुआ। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के अलावा अभिनेता विजय की पार्टी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
अभिनेता विजय की पार्टी, तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK), चुनावी मुकाबले को और भी दिलचस्प बना रही है। बीजेपी, कांग्रेस, NTK, VCK और PMK जैसी अन्य पार्टियाँ भी चुनावी मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों में, अभिनेता विजय की पार्टी TVK 83 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ DMK और मुख्य विपक्षी AIADMK दोनों को 56-56 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। तमिलनाडु में वोटों की गिनती जारी है, और प्रारंभिक रुझान बताते हैं कि विजय की पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
