तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एनडीए का सीट बंटवारा हुआ तय
एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के सहयोगी दलों ने सीटों का वितरण कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में एनडीए चुनावी मैदान में उतरेगा। इस गठबंधन की प्रमुख पार्टी अन्ना डीएमके 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी को इस बार 27 सीटें मिली हैं, जबकि पिछले चुनाव में भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इस प्रकार उसे सात सीटें अधिक प्राप्त हुई हैं।
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल को एक चरण में होगा। वोटों की गिनती चार मई को की जाएगी। अन्ना डीएमके और भाजपा के अलावा, एनडीए में शामिल अंबुमणि रामदॉस की पार्टी पीएमके को 18 सीटें मिली हैं। वहीं, शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरण की पार्टी एएमएमके को 11 सीटें प्राप्त हुई हैं। इस गठबंधन में जीके वासन की पार्टी भी शामिल थी, जिसे चार सीटें दिए जाने की संभावना थी।
