तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: वोटिंग प्रक्रिया शुरू
तमिलनाडु में मतदान की शुरुआत
तमिलनाडु में मतदान: तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में 5.73 करोड़ मतदाता 75,064 मतदान केंद्रों पर 4,023 उम्मीदवारों के लिए अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस दौरान, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और टीवीके के प्रमुख विजय ने भी अपने वोट डाले।
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने अपने परिवार के साथ SIET कॉलेज में मतदान किया। वोट डालने के बाद, सीएम ने कहा, 'तमिलनाडु जीतेगा।' वहीं, टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई के वेल्स इंटरनेशनल स्कूल में वोट डाला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा में मतदान किया।
PMK नेता अंबुमणि रामदास ने अपने परिवार के साथ चेन्नई के शारदा विद्यालय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला। उन्होंने कहा, 'आज तमिलनाडु में मतदान का दिन है और मुझे लगता है कि आज राज्य एक नई आज़ादी की ओर बढ़ रहा है।' अभिनेता रजनीकांत भी चेन्नई के स्टेला मैरिस में वोट डालने पहुंचे। NTK नेता सीमान और उनकी पत्नी ने भी मतदान किया और युवाओं से अपील की कि वे अपने मनचाहे बदलाव के लिए वोट दें।
