Newzfatafatlogo

तमीम इकबाल बने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए निदेशक, भारत के साथ रिश्तों में सुधार की उम्मीद

तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का नया निदेशक नियुक्त किया गया है, जो भारत के साथ संबंधों में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस बदलाव के साथ, बांग्लादेश क्रिकेट में नई दिशा और नेतृत्व की उम्मीद की जा रही है। जानें इस निर्णय के पीछे की रणनीति और इसके संभावित प्रभावों के बारे में।
 | 
तमीम इकबाल बने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए निदेशक, भारत के साथ रिश्तों में सुधार की उम्मीद

बांग्लादेश क्रिकेट में नया बदलाव


नई दिल्ली: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। इसे बांग्लादेश की नई सरकार द्वारा भारत के साथ संबंधों को सुधारने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बांग्लादेश सरकार का एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक निर्णय है, क्योंकि अमीनुल इस्लाम बुलबुल (Aminul Islam Bulbul) के नेतृत्व वाले 'भारत-विरोधी' क्रिकेट बोर्ड को पूरी तरह से भंग कर दिया गया है।


अमीनुल इस्लाम (Aminul Islam) ने खेल को राजनीति और व्यक्तिगत द्वेष का मैदान बना दिया था। इसी कारण बांग्लादेश क्रिकेट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के उकसाने पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था। अब 37 वर्षीय तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं और वे 11 सदस्यीय तदर्थ समिति का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पूर्व कप्तान मिन्हाजुल अबेदीन (Former Bangladesh captain Minhajul Abedin) और पूर्व क्रिकेटर एवं टीवी कमेंटेटर अथर अली खान शामिल हैं।


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) की समिति के अन्य सदस्य रश्ना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, इसराफिल खसरू, तंजील चौधरी, सलमान इस्फहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा हैं।


राष्ट्रीय खेल परिषद (BCB) के खेल निदेशक मोहम्मद अमीनुल अहसान (Sports Director Mohammad Aminul Ahsan) ने कहा कि, 'राष्ट्रीय खेल परिषद की जिम्मेदारी के तहत, हमने आईसीसी (ICC) को सूचित कर दिया है कि इस निदेशक मंडल का गठन उचित तरीके से नहीं किया गया था और यह अपना काम ठीक से पूरा करने में सक्षम नहीं है। हमने आईसीसी (ICC) को इस निदेशक मंडल को भंग करने के अपने निर्णय की जानकारी दे दी है। बांग्लादेश क्रिकेट या बांग्लादेश में किसी भी खेल के लिए और सरकार की ओर से एनएससी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए, हम बीसीबी को लेकर आशावादी हैं और हमें विश्वास है कि आईसीसी (ICC) निश्चित रूप से इस निर्णय का समर्थन करेगी।


खेल मंत्रालय की ओर से बीसीबी (BCB) पर लगातार दबाव बढ़ रहा था, जिसने पिछले बोर्ड चुनाव की वैधता, हाल ही में हुए टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की अनुपस्थिति और बीसीबी (BCB) के भीतर राजनीतिक हस्तक्षेप और पक्षपात के आरोपों पर सवाल उठाए थे। पिछले हफ्ते बोर्ड के चार निदेशकों ने भी इस्तीफा दे दिया था, जिससे इस साल जनवरी से अब तक इस्तीफा देने वालों की कुल संख्या छह हो गई है।