दिग्विजय चौटाला बने जजपा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष

हरियाणा जजपा में नई नियुक्तियाँ
प्रो. रणधीर चीका को मिली नई जिम्मेदारी
हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ की हैं। जजपा के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद 36 नए पदाधिकारियों की सूची जारी की। दिग्विजय सिंह चौटाला को जजपा युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. रणधीर चीका को दिग्विजय चौटाला के स्थान पर प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया है। महिला प्रकोष्ठ में डॉ. किरण पूनिया को प्रदेश प्रभारी और रजनी दहिया मलिक को महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जजपा ने बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी के रूप में धर्मपाल प्रजापत (रिटायर्ड एक्सईएन) और राजेश सैनी को बीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। पूर्व विधायक रमेश खटक को एससी सेल का प्रदेश प्रभारी और एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम को एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जजपा किसान सेल में रोशन ढांडा प्रदेश प्रभारी और नरेश द्वारका प्रदेश अध्यक्ष होंगे। रविंद्र सांगवान को प्रदेश कार्यालय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, जजपा ने हलका प्रभारी के पद पर लाडवा में संदीप लाडा, नांगल चौधरी में विनोद भील और फिरोजपुर झिरका में शमसुद्दीन को नियुक्त किया है।
अन्य नियुक्तियाँ
जजपा ने कई अन्य पदों पर भी नियुक्तियाँ की हैं
गुहला में हरपाल सिंह विर्क, कलायत में सेवा सिंह बालू, कैथल में संदीप गढ़ी, पूंडरी में विक्रम म्यौली, लाडवा में विनोद शर्मा, शाहाबाद में कुलदीप सैनी, थानेसर में योगेश शर्मा और पिहोवा में सरपंच गुरलाल वडैच को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अटेली में बेदू राता, महेंद्रगढ़ में दिनेश तंवर, नारनौल में सुरेंद्र पटीकरा, नांगल चौधरी में एडवोकेट प्रमोद ताखर, नूंह में आस मोहम्मद, फिरोजपुर झिरका में वसीम अहमद और पुन्हाना में डा. तैयब हुसैन को हलका अध्यक्ष बनाया गया है।
हथीन में सुखराम डागर, होडल में हरदेव चौहान, पलवल में महेश डागर, महम में कृष्ण घणघस, गढ़ी सांपला किलोई में प्रवेश कंसाला, रोहतक में राजेश गुलिया और कलानौर में प्रवीन लांबा जेजेपी के हलका अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही जेजेपी ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में हलका प्रभारियों और हलका अध्यक्षों की नियुक्तियाँ कर दी हैं।