दुष्यंत चौटाला ने कहा: प्रदेश में सरकार की स्थिति चिंताजनक

किसानों को परेशान कर रही सरकार
- व्यापारियों के माध्यम से किसानों को प्रताडि़त कर रही सरकार
(जींद समाचार) जींद। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खाद विक्रेताओं को दिए जा रहे नोटिस और बढ़ती पाबंदियों से यह स्पष्ट होता है कि सरकार किसानों को और अधिक परेशान करने की दिशा में बढ़ रही है। हाल ही में उचाना में कई खाद विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें पूछा गया है कि उन्होंने दूसरे गांव के किसानों को खाद कैसे बेचा। सरकार की गलत नीतियों के कारण खाद की सही मात्रा उपलब्ध नहीं हो पा रही है, और अब इस तरह के प्रतिबंध लगाकर व्यापारियों के माध्यम से किसानों को तंग किया जा रहा है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति
दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को उचाना हलके में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है, लेकिन आम नागरिकों की सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। झज्जर जिले में एक दिन में सात, रोहतक में पांच और सोनीपत में नौ अपराध होते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी 22 जिलों में पुलिस की अनुपस्थिति और गुंडों की सक्रियता एक गंभीर समस्या है।
कांग्रेस की स्थिति पर टिप्पणी
दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस की स्थिति को भी दयनीय बताया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोगों के लिए योजनाएं बनानी होंगी और अमेरिका की धमकियों से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, उन्होंने कहा कि यदि पार्टी इसी तरह चलती रही, तो अगले चार वर्षों में वह विपक्ष का नेता बनने में असमर्थ रहेगी।