नीट परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों का एनटीए ने किया खंडन
एनटीए ने पेपर लीक से किया इनकार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में पेपर लीक के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। संसद की स्थायी समिति ने इस मुद्दे पर एनटीए के अधिकारियों को बुलाया था। गुरुवार को आयोजित इस बैठक में एनटीए के प्रतिनिधियों ने समिति को बताया कि उनके सिस्टम से किसी भी प्रकार का पेपर लीक नहीं हुआ है।
बैठक के दौरान कई सांसदों ने एनटीए के अधिकारियों से कड़े सवाल पूछे। एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया कि नीट का पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ है और इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। इस पर सांसदों ने सवाल उठाया कि यदि पेपर एनटीए के सिस्टम से लीक नहीं हुआ, तो फिर यह लीक कैसे हुआ और परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की आवश्यकता क्यों पड़ी? इस पर एनटीए के डीजी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
