नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाने का ऐलान, कांग्रेस ने किया पलटवार
नीतीश कुमार का नया राजनीतिक कदम
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक महत्वपूर्ण घोषणा की है कि वह राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहे हैं। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि वह राज्यसभा में शामिल होना चाहते हैं और साथ ही यह भी बताया कि जो नई सरकार बनेगी, उसमें उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।
बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जो बात बार-बार कह रही थी, वही अब सच साबित हो गई है।
G2 द्वारा रची गई साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है।
कई मायनों में यह जनता के जनादेश के साथ बड़ा विश्वासघात है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) March 5, 2026
सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद, कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने जो बातें कही थीं, वे अब सच साबित हो गई हैं। उनके अनुसार, बिहार में सत्ता पर कब्जा करने के लिए एक साजिश रची गई है, जो जनता के जनादेश के साथ एक बड़ा विश्वासघात है।
