नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन का ध्यान रखा गया
बिहार में नई सरकार का गठन
पटना। बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ली है। उनके साथ 27 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। भाजपा के कोटे से सबसे अधिक 14 मंत्री शामिल किए गए हैं, जबकि जेडीयू से आठ, लोजपा (राम) से दो, और हम तथा रालोमो से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं। विशेष बात यह है कि नीतीश के मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम मंत्री भी शामिल हैं।
जेडीयू के कोटे से जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है। एनडीए गठबंधन के इस शपथ समारोह में जातीय समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। नई एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में ओबीसी, ईबीसी, सवर्ण, दलित, वैश्य और मुस्लिम सभी वर्गों के नेताओं को शामिल किया गया है। अगड़ी और पिछड़ी जातियों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए नामों का चयन किया गया है।
इनमें सबसे अधिक दलित समुदाय से पांच मंत्री बनाए गए हैं। इसके बाद राजपूत और वैश्य से चार, भूमिहार और ब्राह्मण से तीन, कुशवाहा से तीन, कुर्मी से दो, निषाद से दो, यादव से दो और कायस्थ जाति से एक मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्मी जाति से हैं, जबकि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कुशवाहा और विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं।
| देखिए पूरी लिस्ट | ||
| 1 | सम्राट चौधरी | कुशवाहा |
| 2 | विजय कुमार सिन्हा | भूमिहार |
| 3 | विजय कुमार चौधरी | भूमिहार |
| 4 | बिजेन्द्र प्रसाद यादव | यादव |
| 5 | श्रवण कुमार | कुर्मी |
| 6 | मंगल पांडेय | ब्राह्मण |
| 7 | डॉ. दिलीप जायसवाल | वैश्य |
| 8 | अशोक चौधरी | दलित |
| 9 | लेशी सिंह | राजपूत |
| 10 | मदन सहनी | निषाद |
| 11 | नितिन नवीन | कायस्थ |
| 12 | राम कृपाल यादव | यादव |
| 13 | संतोष कुमार सुमन | दलित |
| 14 | सुनील कुमार | दलित |
| 15 | जमां खान | मुस्लिम |
| 16 | संजय सिंह ‘टाइगर’ | राजपूत |
| 17 | अरुण शंकर प्रसाद | वैश्य |
| 18 | सुरेन्द्र मेहता | कुशवाहा |
| 19 | नारायण प्रसाद | वैश्य |
| 20 | सुमित निषाद | निषाद |
| 21 | लखेंद्र रोशन पासवान | दलित |
| 22 | श्रेयसी सिंह | राजपूत |
| 23 | डॉ. प्रमोद कुमार | वैश्य |
| 24 | संजय कुमार पासवान | दलित |
| 25 | संजय कुमार सिंह | राजपूत |
| 26 | दीपक प्रकाश | कुशवाहा |
