नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री ने कैबिनेट का विस्तार किया
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने अपने मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरों को शामिल किया है, जिससे मंत्रियों की कुल संख्या 9 हो गई है। नए मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा की गई है। जानें इन नए मंत्रियों के बारे में और विस्तार से।
Sep 22, 2025, 07:24 IST
| 
नेपाल की कैबिनेट में नए मंत्री शामिल
नेपाल कैबिनेट विस्तार: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 5 नए सदस्यों को शामिल किया है। अब उनके मंत्रिमंडल में कुल 9 मंत्री हो गए हैं। नए मंत्रियों में अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, संगीता कौशल मिश्रा, जगदीश खरेल और मदन परियार शामिल हैं, जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा की गई थी। इन सभी मंत्रियों को आज राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई जाएगी।