नौतनवा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना
विधायक ऋषि त्रिपाठी का विकास एजेंडा
नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लखनऊ में विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में अपने क्षेत्र के विकास के लिए एक व्यापक योजना प्रस्तुत की।
उन्होंने विशेष रूप से पर्यटन विभाग से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए नौतनवा के प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत योजनाएं साझा की।
त्रिपाठी ने बैठक में कहा, “नौतनवा विधानसभा धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर से भरी हुई है। यहां के प्राचीन मंदिरों के विकास से क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जा सकता है, जिससे नौतनवा की पहचान मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।”
विकास की गति— त्रिपाठी की मेहनत का परिणाम
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विधानसभा में नौतनवा के विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है।
स्थानीय निवासियों का मानना है कि “आजादी के बाद जितना विकास नहीं हुआ, उससे अधिक कार्य इन चार वर्षों में नौतनवा में हुआ है।”
यह भी उल्लेखनीय है कि राजनीतिक विरोधी भी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना कर रहे हैं, जो त्रिपाठी की कार्यशैली और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नौतनवा— धार्मिक पर्यटन का उभरता केंद्र
सरकारी स्तर पर मंदिरों के विकास, मार्गों के चौड़ीकरण, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था और पर्यटन सुविधाओं के प्रस्तावों के बाद, यह माना जा रहा है कि नौतनवा क्षेत्र जल्द ही धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।
