पंचकूला नगर निगम चुनाव में वोट चोरी का आरोप, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
कांग्रेस ने उठाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में वोट चोरी के मामले का खुलासा किया। राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि पहले विभिन्न राज्यों में वोट चोरी की घटनाएं हुईं, और अब पंचकूला नगर निगम चुनाव में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है।
वोट चोर सरकार का नया कारनामा, पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 में लोकतंत्र की हत्या की साजिश!
पंचकूला में वोटर लिस्ट की खुली लूट 8,543 वोट डबल या ट्रिपल यानी 17,086 वोट –
भाजपा का असली मॉडल -वोट चोरी करो, जनादेश लूटो और लोकतंत्र को बंधक बनाओ।प्रेस वार्ता
https://t.co/fZFwlSBlcA
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 6, 2026
राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने एक महीने में मेहनत कर यह साबित किया कि भाजपा कैसे वोट चोरी कर चुनाव जीतने की योजना बनाती है। हम यह दावा कर सकते हैं कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपने लाभ के लिए वोट चोरी करवाई है। ऐसे में इस धांधली में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक: रणदीप सिंह सुरजेवाला
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हमारी तीन प्रमुख मांगें हैं: मतदाता सूची का संपूर्ण शुद्धिकरण किया जाए, ताकि शुद्ध सूची सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, डुप्लीकेट एंट्री की निष्पक्ष जांच की जाए और जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। मैंने पंचकूला के वोटर लिस्ट की एक प्रति लायी हूं, जिसमें एक ही पहचान वाले कई लोग अलग-अलग बूथों पर रजिस्टर हैं। कांग्रेस के वालंटियर्स ने ऐसे 17,086 लोगों की पहचान की है।
मैं पंचकूला के वोटर लिस्ट की कॉपी लेकर आया हूं, जिसमें एक ही पहचान वाले कई व्यक्ति अलग-अलग बूथों पर रजिस्टर हैं।
कांग्रेस के वालंटियर्स ने ऐसे 17,086 लोगों की पहचान की है और ऐसे न जाने कितने लोग होंगे, जो अलग-अलग बूथों पर रजिस्टर होंगे। आज हम चुनाव आयोग के पास गए और ये सारी… pic.twitter.com/GHIxQZagXv
— Congress (@INCIndia) May 6, 2026
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पंचकूला नगर निगम चुनाव में 17,086 डुप्लीकेट एंट्री कोई संयोग नहीं है। यह धांधली मतदाता सूची तैयार करने और संशोधित करने वाले अधिकारियों और भाजपा सरकार की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।
वोट चोर सरकार का नया कारनामा देखिए
पंचकूला नगर निगम चुनाव में 17,086 डुप्लीकेट एंट्री कोई दुर्घटना नहीं हो सकतीं।
इस पैमाने की धाँधली मतदाता सूची तैयार करने, संशोधित करने और अंतिम रूप देने वाले अधिकारियों व भाजपा सरकार की सक्रिय मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। और इस मिलीभगत… pic.twitter.com/96VUVjBsIv
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 6, 2026
पंचकूला नगर निगम के कुल मतदाता लगभग 2.8 लाख हैं, और इस डुप्लीकेशन का वास्तविक दायरा 17,086 से अधिक हो सकता है। हमने मांग की है कि सम्पूर्ण मतदाता सूची को तुरंत संशोधित और शुद्ध किया जाए। सभी डुप्लीकेट एंट्री को चिन्हित कर हटाया जाए और शुद्ध वार्डवार मतदाता सूची सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित की जाए।
इन डुप्लीकेट एंट्री के लिए जिम्मेदार लोगों की समयबद्ध और सम्पूर्ण जांच की जाए, जिसमें सभी अधिकारी और चुनाव आयोग के तंत्र शामिल हों। जांच के आधार पर भारतीय दंड संहिता 1860, जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और नगर निगम अधिनियम के तहत FIR दर्ज की जाए।
