पंजाब आप ने नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रदेश उपाध्यक्ष और दीपक बाली को महासचिव बनाया गया है। इस लेख में जानें कि और किन नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं।
May 31, 2025, 14:43 IST
| पंजाब आप की नई नियुक्तियां
जालंधर (विकास शर्मा)- आम आदमी पार्टी ने विभिन्न नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। ये नियुक्तियां जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक की गई हैं। डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रदेश उपाध्यक्ष और दीपक बाली को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, कई अन्य नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।