पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम: टीएमसी सांसद का भाजपा पर तीखा हमला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। भाजपा को इस चुनाव में भारी बहुमत प्राप्त हुआ है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को गंभीर हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव परिणाम के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने अभी तक आधिकारिक रूप से सत्ता नहीं संभाली है, फिर भी अशांति का माहौल बन गया है।
सायोनी घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने से पहले ही बंगाल में तोड़फोड़ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में लगातार हिंसा हो रही है, सड़कें सुनसान हैं और माहौल बेहद उदास है। पार्टी कार्यालयों को ध्वस्त किया जा रहा है, केंद्रीय बलों के सामने उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, दुकानें बंद की जा रही हैं, और राजनीतिक जीत के नाम पर समाज के विभिन्न वर्गों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह वह सोनार बांग्ला नहीं है, जिसके लिए बंगाल की जनता ने वोट दिया था।
The Bharatiya Janata Party has not even officially taken charge, yet the unrest has began. Incessant Vandalism across Bengal. Empty streets, gloomy atmosphere. Destroying party offices one after one, physically assaulting candidates and workers infront of central forces, Shutting…
— Saayoni Ghosh (@sayani06) May 5, 2026
गौरतलब है कि बंगाल चुनाव में भाजपा ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि टीएमसी केवल 80 सीटों पर सिमट गई है। चुनाव परिणाम के बाद राज्य में हुई हिंसा के लिए टीएमसी के नेता भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
