पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला
सोनारपुर। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर शनिवार शाम को हमला हुआ। वे चुनावी हिंसा में घायल टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन पर अंडे फेंके गए और उनकी शर्ट फट गई। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से सुरक्षित निकाला गया।
लोगों ने जूते मारे, शर्ट फाड़ा…
अभिषेक बनर्जी को भीड़ ने पीटा
पुलिस ने किसी तरह बचाई जान….#AbhishekBanerjee #TMC #Sonarpurpic.twitter.com/wU6SVaO3Gq— Arpit shukla
(@JournoArpit) May 30, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी शर्ट फट गई और मौके पर कोई पुलिस मौजूद नहीं थी। हेलमेट की वजह से उनके सिर को चोट नहीं आई। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों से वे डरने वाले नहीं हैं। अभिषेक बनर्जी पीड़ित परिवारों से मिलने आए थे।
अभिषेक बनर्जी का बयान
Massive attack on TMC MP Abhishek Banerjee in Sonarpur during his visit to the family of a deceased party worker. Raw eggs were hurled at the TMC General Secretary as he arrived in the area. pic.twitter.com/4412LclJn2
— Piyali Mitra (@Plchakraborty) May 30, 2026
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह हमला भाजपा द्वारा प्रायोजित है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की एक बुरी मिसाल है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की अनुपस्थिति चिंताजनक है। अभिषेक ने कहा कि वे इस मामले को उच्च न्यायालय में ले जाएंगे और राज्यपाल को भी इसकी जानकारी देंगे।

(@JournoArpit)