पीएम मोदी का सूरत दौरा: आत्मनिर्भरता पर कांग्रेस पर तीखा हमला
कहा- दूसरों पर निर्भर रहने वाले देश नहीं कर सकते विकास
Narendra Modi Surat Visit, सूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सूरत में हैं, जहां उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जो देश दूसरों पर निर्भर रहते हैं, वे कभी विकसित नहीं हो सकते। वर्तमान में देश में कुछ निराशावादी लोग हैं।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, वे आज आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस पिछले 12 वर्षों से अराजकता और अनिश्चितता फैला रही है। कर्नाटक की जनता भी कांग्रेस की नकारात्मकता से नाराज है, जिसके कारण वहां मुख्यमंत्री को बदलना पड़ा।
पीएम ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने सूरत में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। यहां उन्होंने मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन के सामने खड़े होकर उनकी जानकारी ली। यह कॉम्प्लेक्स भारत का अत्याधुनिक रक्षा निर्माण केंद्र है।
यहां सेना के लिए बख्तरबंद वाहन, तोप से जुड़े सिस्टम और अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म बनाए, असेंबल और परीक्षण किए जाते हैं। पीएम ने यहां 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।
दुनिया ने कई बड़ी महामारियों का सामना किया
पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने कई बड़ी महामारियों का सामना किया है। पहले कोरोना और अब तेल, पेट्रोल और गैस की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं। मुझे गर्व है कि भारत आज 140 करोड़ देशवासियों की मदद से इन चुनौतियों का सामना कर रहा है।
12 साल पहले देश में सोलर एनर्जी का उत्पादन नगण्य था, लेकिन आज हम दुनिया के शीर्ष 5 देशों में शामिल हैं। हमने इथेनॉल ब्लेंडिंग की और गैस की पाइपलाइन बनाई, ताकि देश में ऊर्जा की कोई समस्या न आए।
देश के विकास के लिए काम कर रही भाजपा
भाजपा की विजय यात्रा लगातार जारी है। दुनिया के लोकतांत्रिक समाज में किसी पार्टी को इतने लंबे समय तक जनता का समर्थन मिलना दुर्लभ है। हमारी सरकार देश के विकास के लिए काम कर रही है।
इसलिए देश की जनता बार-बार भाजपा को वोट दे रही है। हाल ही में जब मैं 5 देशों की यात्रा पर था, वहां भी हर कोई बंगाल-बंगाल कर रहा था।
