बाबा औगढ़ कॉलेज में कैंसर जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन
कैंसर जांच शिविर की तैयारी
होशियारपुर: पूर्व सांसद और बाबा औघढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने वर्धमान यार्न एंड थ्रेड्स के सहयोग से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता शिविर के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में खन्ना ने शिविर के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
खन्ना ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बुजुर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस शिविर में कैंसर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक स्तर की जांच की जाएगी और लोगों को इसके रोकथाम के बारे में जागरूक किया जाएगा।
इसके अलावा, आंखों की जांच और मुफ्त चश्मे भी प्रदान किए जाएंगे। शिविर में 150 अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे। खन्ना ने सभी से अपील की कि वे 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस शिविर का भरपूर लाभ उठाएं।
