बिहार में नई एनडीए सरकार के मंत्रियों का विभागों का बंटवारा
बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा
बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद विभागों का बंटवारा: बिहार में नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण किया गया है। इस बंटवारे में सबसे अधिक चर्चा गृह मंत्रालय की रही है, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह भाजपा के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा गया है। यह पहली बार है जब नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास नहीं रखा है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। आरजेडी ने यह दावा किया है कि गृह मंत्रालय के बाद भाजपा नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री की कुर्सी भी छीन लेगी।
आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में विभागों के बंटवारे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हम पहले से ही कह रहे थे कि नीतीश कुमार को केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी दी जाएगी, जबकि सरकार भाजपा द्वारा चलाई जाएगी। अब जब गृह विभाग भाजपा के पास चला गया है, तो मुख्यमंत्री की कुर्सी भी जल्द ही भाजपा ले लेगी। जेडीयू का भी अंत होगा, जैसा कि तेजस्वी यादव और विपक्ष ने कहा था।”
विभागों का बंटवारा: पूरी सूची
सम्राट चौधरी — गृह मंत्रालय
विजय सिन्हा — भूमि-राजस्व और खनन-भूतत्व मंत्रालय
विजय चौधरी — जल संसाधन और भवन निर्माण मंत्रालय
बिजेंद्र यादव — ऊर्जा मंत्रालय
श्रवण कुमार — ग्रामीण विकास मंत्रालय
मंगल पांडे — स्वास्थ्य और कानून मंत्रालय
दिलीप जायसवाल — उद्योग मंत्रालय
अशोक चौधरी — ग्रामीण कार्य मंत्रालय
लेशी सिंह — खाद्य उपभोक्ता मंत्रालय
मदन सहनी — समाज कल्याण मंत्रालय
नितिन नवीन — पथ निर्माण और नगर विकास मंत्रालय
रामकृपाल यादव — कृषि मंत्रालय
संतोष सुमन — लघु जल संसाधन मंत्रालय
सुनील कुमार — शिक्षा मंत्रालय
जमा खान — अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय
संजय टाइगर — श्रम संसाधन मंत्रालय
अरुण शंकर प्रसाद — कला, संस्कृति, युवा और पर्यटन मंत्रालय
सुरेन्द्र मेहता — पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्रालय
नारायण प्रसाद — आपदा प्रबंधन मंत्रालय
रमा निषाद — पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्रालय
लखेन्द्र रोशन — एससी-एसटी कल्याण मंत्रालय
श्रेयसी सिंह — खेल और आईटी मंत्रालय
प्रमोद कुमार — सहकारिता मंत्रालय
संजय कुमार — गन्ना उद्योग मंत्रालय
संजय सिंह — पीएचईडी मंत्रालय
दीपक प्रकाश — पंचायती राज मंत्रालय
