बिहार में मानसून की वापसी से बढ़ी बारिश की समस्या, 32 जिलों में येलो अलर्ट
बिहार में बारिश का कहर
बिहार में मानसून की वापसी ने कई समस्याएं उत्पन्न कर दी हैं। हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश ने तबाही का रूप ले लिया है। मौसम विभाग ने 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।पटना में उमस बढ़ेगी, हल्की बारिश से राहत नहीं मिलेगी। राजधानी पटना में दिनभर बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। तापमान में थोड़ी गिरावट के बावजूद, हवा में नमी के कारण राहत नहीं मिलेगी।
मौसम का हाल: 20 जिलों में विशेष अलर्ट। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में एक सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर से दक्षिण की दिशा में टर्फ लाइन बन गई है। इस कारण उत्तर और पश्चिम बिहार में मध्यम से भारी बारिश का खतरा है।
विशेष रूप से जिन 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, छपरा, गया, पटना, नालंदा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, बेतिया, भोजपुर, बक्सर, सीवान, गोपालगंज, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास और कैमूर शामिल हैं।