Newzfatafatlogo

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस बार पार्टी ने 31 विधायकों को बेटिकट किया है और कुशवाहा समुदाय को भी प्रतिनिधित्व दिया है। महिलाओं की संख्या भी इस बार सर्वाधिक है। जानें पूरी सूची और तेजस्वी यादव के उम्मीदवार बनने की जानकारी।
 | 
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की

राजद की उम्मीदवारों की सूची का अनावरण

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की, जिसमें कुल 143 नाम शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 की तुलना में राजद ने तीन कम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 2020 में जीतने वाले 76 विधायकों में से 31 को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। पार्टी ने अपने पारंपरिक आधार समीकरण, मुस्लिम-यादव, को बनाए रखते हुए कुशवाहा समुदाय को भी प्रतिनिधित्व दिया है।


इस सूची में 50 यादव, 18 मुस्लिम और कुशवाहा बिरादरी के 12 से अधिक उम्मीदवार शामिल हैं। महिलाओं की संख्या 24 है, जो राजद के लिए अब तक की सबसे अधिक है।


राजद ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुल 100 सीटें सहयोगी दलों के लिए आरक्षित की गई हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को वैशाली जिले के राघोपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।