बिहार विधानसभा चुनाव 2025: लोक जनशक्ति पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 14 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। चिराग पासवान ने यह स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में एनडीए के सहयोगी के रूप में मजबूती से भाग लेगी।
उम्मीदवारों का चयन
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक ने नई दिल्ली में एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उम्मीदवारों का चयन सामाजिक समीकरण, क्षेत्रीय आवश्यकताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मेहनत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि हर प्रत्याशी अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार घोषित बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) October 15, 2025
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी " बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट "… pic.twitter.com/PQ6Qo33CwG
उम्मीदवारों की सूची
इन उम्मीदवारों को मिला मौका
पहली सूची में कुल 14 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें कई पुराने कार्यकर्ताओं के साथ कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। सीटवार सूची इस प्रकार है:
- गोविन्दगंज (पूर्वी चम्पारण): राजू तिवारी
- सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा): संजय कुमार सिंह
- दरौली (अनु.जाति, सिवान): विष्णु देव पासवान
- गरखा (अनु.जाति, सारण): सीमांत मृणाल
- साहेबपुर कमाल (बेगूसराय): सुरेंद्र कुमार
- बखरी (अनु.जाति, बेगूसराय): संजय कुमार
- परबत्ता (खगड़िया): बाबुलाल शौर्य
- नाथनगर (भागलपुर): मिथुन कुमार
- पालीगंज (पटना): सुनील कुमार
- ब्रह्मपुर (बक्सर): हुलास पांडे
- डेहरी (रोहतास): राजीव रंजन सिंह
- बलरामपुर (कटिहार): संगीता देवी
- मखदुमपुर (जहानाबाद): रानी कुमारी
- ओबरा (औरंगाबाद): प्रकाश चन्द्र
एनडीए में सीटों का बंटवारा
NDA में सीटों का कैसे हुआ बंटवारा
इस बार एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला पहले से तय किया गया है। 243 विधानसभा सीटों में से जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी को 101-101 सीटें मिली हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 6-6 सीटें दी गई हैं। राज्य में दो चरणों में मतदान होना तय है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर 2025 को और दूसरे चरण की 11 नवंबर 2025 को होगी। सभी सीटों की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
बिहार में मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा माना जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार विकास और कल्याण योजनाओं के आधार पर चुनावी मैदान में है, वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी बेरोजगारी और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को उठा रही है। इस बीच जनसुराज पार्टी तीसरा विकल्प बनने की कोशिश कर रही है।