बिहार विधानसभा सत्र में नीतीश कुमार का गुस्सा, तकनीकी चूक पर नाराजगी
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार सदन की कार्यवाही चल रही है। सदन के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा फूट पड़ा। यह गुस्सा सदन में कार्यवाही में रुकावट के कारण सामने आया। बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद ने भी इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है।
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन एक महत्वपूर्ण तकनीकी गलती हुई, जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद दोनों असंतुष्ट हो गए। बुधवार को सेंट्रल हॉल में गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान अपना भाषण दे रहे थे, तभी अचानक 15 मिनट के लिए ऑडियो सिस्टम बंद हो गया। इस कारण विधानसभा के सदस्य राज्यपाल का भाषण नहीं सुन सके। माइक बंद होने पर नीतीश कुमार का गुस्सा बढ़ गया।
हालांकि, राज्यपाल अपना भाषण जारी रखते रहे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने तकनीकी स्टाफ की ओर गुस्से से देखा और अधिकारियों को तुरंत माइक ठीक करने का निर्देश दिया। माइक ठीक होने के बाद, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नौकरियों, विकास और नई परियोजनाओं पर सरकार की प्रतिबद्धता को साझा किया।
