Newzfatafatlogo

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर फगवाड़ा में जश्न, मोदी की नीतियों पर जनता का भरोसा

फगवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। भाजपा नेता आशु सांपला और मंडल अध्यक्ष अनुराग मानखंड ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता का भरोसा बताया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारे लगाए और मिठाई बांटी। इस मौके पर कई दिग्गज नेता भी उपस्थित रहे। जानें इस जश्न की खास बातें और भाजपा के भविष्य की संभावनाएं।
 | 
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर फगवाड़ा में जश्न, मोदी की नीतियों पर जनता का भरोसा

फगवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्सव

बंगाल से पुडुचेरी तक मोदी लहर, यह तो बस शुरुआत है: आशु सांपला


यह जीत पीएम मोदी की नीतियों पर जनता की मुहर: अनुराग मानखंड


फगवाड़ा: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन की गूंज फगवाड़ा में भी सुनाई दी। चुनाव परिणामों में भाजपा की प्रचंड जीत पर फगवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई बांटी और जोरदार जश्न मनाया। भाजपा नेता आशु सांपला द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था, और सभी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया।


इस जश्न के दौरान, भाजपा नेता आशु सांपला ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बंगाल से लेकर पुडुचेरी तक लहराता भगवा इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि देश की जनता केवल विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर भरोसा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि इन राज्यों में पार्टी का यह अभूतपूर्व प्रदर्शन प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। सांपला ने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने जो अपार जनाधार हासिल किया है, वह भविष्य की एक बड़ी राजनीतिक क्रांति का संकेत है।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुराग मानखंड ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पूरे देश में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का डंका बज रहा है। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारी जोश के साथ 'जहां जन्मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है' के नारे लगाए। मानखंड ने कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को अपनाया है।


चुनावी जीत की इस खुशी में आशु सांपला और अनुराग मानखंड के अलावा कई भाजपा के दिग्गज नेता और जमीनी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस जश्न के मौके पर बलभद्र सेन दुग्गल, तेजस्वी भारद्वाज, मोहिंदर पाल थापर, कीमती शर्मा, बलविंदर ठाकुर, अशोक सेठी, आशु पूरी, अशोक दुग्गल, संजय ग्रोवर, प्रमोद मिश्रा, राजिंदर सोंधी, रमन नेहरा, निखिल गुप्ता, लोकेश बाली, राकेश बांगा, दीपक मल्होत्रा, विनायक पराशर, संदीप वर्मा, राज कुमार राणा, डॉ. पवन कौल, सुरिंदर जॉर्डन, दीनबंधु पांडे, विशाल वालिया, निखिल चड्डा, सिद्धार्थ राज, भजन पाल, हर्ष भल्ला, अनिरुद्ध कुमरा, रजनीश थापर, जसविंदर शब्बा, सुनील जॉर्डन, टिंका और शिव शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।