भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू, नामांकन 30 जून को

भाजपा के चुनाव अधिकारी ने दी जानकारी
* 8 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चुनाव होगा
शिमला (ऊषा शर्मा): भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने दीप कमल चक्कर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास करती है। इसके तहत पूरे देश में एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से राष्ट्र और प्रदेश के अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी लक्ष्मण के नेतृत्व में बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश परिषद के चुनाव पूरे देश में संपन्न हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में 8000 से अधिक बूथों, 171 मंडलों और 17 जिलों में चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं। प्रदेश में 114 डेलीगेट हैं, जिन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के चुनाव के लिए मतदाता माना जा सकता है। चुनाव की अधिसूचना, समय सारणी और मतदाता सूची भाजपा मुख्यालय में प्रकाशित कर दी गई है।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने आगे बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव अब आधिकारिक रूप से घोषित किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी की जा चुकी है। 30 जून 2025 को भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के लिए नामांकन लिया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 2 से 3 बजे तक की जाएगी, और यदि एक से अधिक नामांकन आते हैं, तो उनकी वापसी का समय दोपहर 3 से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि 1 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की आधिकारिक घोषणा प्रातः 11:00 बजे होटल पीटरहॉफ शिमला में की जाएगी।
इस अवसर पर डॉ. राजीव भारद्वाज के साथ सह चुनाव अध्यक्ष डॉ. राजीव सहजल और संजीव कटवाल भी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के मतदाता
जगत प्रकाश नड्डा, राजेन्द्र गर्ग, जे आर कटवाल, सुरेश चंदेल, स्वतंत्र सांख्यान, भुवनेश्वरी लुम्बा, कृष्ण चंदेल, डी एस ठाकुर, विजय ठाकुर, हंस राज, डॉ जनक राज, शशि चम्बियाल, पवन नय्यर, इंदु बाला, राकेश पठानिया, संजय गुलेरिया, रमेश राणा, रणवीर निक्का, राजीव भारद्वाज, रीता धीमान, संजीव कुमार शर्मा, पूनम धीमान, रविन्द्र रवि, सुभाष चंद, घनश्याम शर्मा, विपिन परमार, अनीता चौधरी, त्रिलोक कपूर, शीला देवी, मुलखराज प्रेमी, अरुण कुमार मेहरा, पवन काजल, मोनिका पठानिया, सचिन शर्मा, सुधीर शर्मा, सरवीन चौधरी, रवि ठाकुर, जवाहर लाल शर्मा, श्री गोविन्द ठाकुर, महेश्वर सिंह, नैना शर्मा, भीम सेन, नरोतम ठाकुर, लोकेन्द्र कुमार, बिहारी लाल शर्मा, राकेश जमवाल, हीरा लाल, विनोद कुमार, कश्मीर सिंह, राजेन्द्र सिंह भट्ट, रमा शर्मा, गुलजारी लाल, पूर्ण चंद ठाकुर, इंद्र सिंह गाँधी, पंकज जमवाल, पायल वैद्य, प्रियंता शर्मा, श्री राजिंदर राणा, डॉ अनिल धीमान, आशीष शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, कमलेश कुमारी, विजय अग्निहोत्री, बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, रीना शर्मा, चैतन्य शर्मा, सुमीत कुमार शर्मा, बलवीर बग्गा, देवेन्द्र भुट्टो, रतन सिंह पाल, के एल ठाकुर, रशिमधर सूद, परमजीत पम्मी, पुर्शोतम गुलेरिया, डॉ राजीव सैज़ल, डॉ डेजी ठाकुर, डॉ राजीव बिंदल, विनय गुप्ता, सुरेश कश्यप, नारायण सिंह, सुखराम चौधरी, बलदेव तोमर, रीना कश्यप, बलवीर वर्मा, अजय श्याम, नीलम कुमारी, चेतन बरागटा, शशि बाला, कौल नेगी, रविंदर चौहान, प्रेम ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, किरण बावा, संजय सूद, नारायण सिंह, सूरत नेगी, जयराम ठाकुर, सतपाल सिंह सत्ती, अनिल शर्मा, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, प्रकाश राणा, सुरेन्द्र शौरी, त्रिलोक जामवाल, दिलीप ठाकुर, दीपराज कपूर, अनुराग ठाकुर, कंगना रानौत, इन्दु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन।