Newzfatafatlogo

भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री मान के बयान का किया विरोध

भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के 'वन नेशन वन हसबैंड' बयान का कड़ा विरोध किया है। मोर्चा की अध्यक्ष श्रुति विज ने आरोप लगाया कि मान ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की विधवाओं का अपमान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि महिलाओं का अपमान करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। इस बयान से महिलाओं में रोष व्याप्त है।
 | 
भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री मान के बयान का किया विरोध

मुख्यमंत्री मान के बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रतिक्रिया

अमृतसर/दीपक मेहरा : भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के 'वन नेशन वन हसबैंड' बयान का कड़ा विरोध किया है। मोर्चा की अध्यक्ष श्रुति विज ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते, तो उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि मान ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की विधवाओं का अपमान किया है। उनके इस बयान से महिलाओं में गहरा रोष है और वे मांग कर रही हैं कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।


श्रुति विज ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले के दौरान जिन बहनों का सिंदूर मिटा, उसका बदला 'ऑप्रेशन सिंदूर' था, जो अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उन महिलाओं का अपमान है, जैसे कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, जिन्होंने इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेनाओं का नेतृत्व किया। विज ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवत मान को महिलाओं का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है।