ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल में किया बदलाव
सोशल मीडिया पर नया बायो
बायो में लिखा, फाउंडर चेयरपर्सन आॅल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और 15वीं, 16वीं, 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री
कोलकाता से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार के परिवर्तन के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को अपडेट किया। उनके नए बायो में लिखा है, 'फाउंडर चेयरपर्सन आॅल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और 15वीं, 16वीं, 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री।' इससे पहले उनके बायो में 'फाउंडर चेयरपर्सन आॅल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, आॅनरेबल चीफ मिनिस्टर, वेस्ट बंगाल' लिखा था।
मुख्यमंत्री पद से इनकार
हालांकि, बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद ममता ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने 7 मई को पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद भी इस्तीफा नहीं दिया। राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा को भंग कर दिया था।
भवानीपुर सीट पर हार
2021 में 17वीं विधानसभा चुनाव जीतकर ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी थीं और 2011 से लगातार सत्ता में थीं। लेकिन अप्रैल 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ममता को भवानीपुर सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा।
शुभेंदु ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
ये भी पढ़ें: शुभेंदु ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ
