महाराष्ट्र में मंत्री नरहरि झिरवाल का विवादास्पद वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी इस्तीफे की मांग
राजनीति में हड़कंप
मुंबई: मुंबई में एक विवादास्पद वीडियो के सामने आने से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवाल का एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो उनके सरकारी आवास पर रिकॉर्ड किया गया है।
वीडियो की पृष्ठभूमि
रिपोर्टों के अनुसार, यह वीडियो ट्रांसवूमन पवन यादव के साथ है। कहा जा रहा है कि इसे पवन यादव के भाई रवि यादव ने सार्वजनिक किया, लेकिन इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वीडियो में नरहरी झिरवाल अपने सरकारी निवास पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राकां (अजीत पवार) के लिए यह एक और संकट बनता दिख रहा है। इससे पहले भी पार्टी के अन्य नेताओं पर विवादों के कारण कार्रवाई हो चुकी है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस वीडियो के सामने आने को सत्ताधारी सहयोगियों के बीच चल रही खींचतान से जोड़ा है।
कांग्रेस का कड़ा रुख
वारे नरहरी झुरळ मंत्री पदाचा फायदा घेऊन असे चाळे करतात कसं महाराष्ट्रात तुमचा आदर्श घ्यायचा आणि युवा पिढी राजकारणात कशी यायची तुम्ही महाराष्ट्राला खोकला करून टाकला तुमच्यासारख्या लोकांना राजकारणात काय ह्या महाराष्ट्रातच राहायचा अधिकार नाही तुम्हाला कितीही सुधारलं तुम्ही असेच… pic.twitter.com/mdXhGYVsTH
—
SEVA LAKSHA TIMES (@VilasAde12) March 26, 2026
मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग
किसके साथ है यह वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री नरहरी झिरवाल का यह वीडियो ट्रांसवूमन पवन यादव के साथ का बताया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस वीडियो को नैतिक पतन का उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नरहरी झिरवाल को तुरंत मंत्री पद से हटाने की मांग की है।
सपकाल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि से इस तरह के आचरण की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का उल्लंघन है।
नरहरी झिरवाल का विवादों से पुराना नाता
विवादों से नरहरी जिरवाल का है पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब नरहरी झिरवाल विवादों में हैं। इससे पहले उनके विभाग में एक रिश्वत कांड सामने आया था। आरोप है कि उनके विभाग के एक कर्मचारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। विपक्ष ने इस मामले में भी नरहरी झिरवाल से इस्तीफे की मांग की थी।
पवन यादव पर पहले से हैं आरोप
पवन यादव पर पहले से हैं आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन यादव पर पहले से ही जबरन वसूली के आरोप लगते रहे हैं। मुंबई के कुरार पुलिस थाने में उनके खिलाफ धमकी और वसूली का मामला दर्ज है। इस पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि नरहरी झिरवाल जिस ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ थे, उसके भाई ने कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से इस वीडियो को वायरल किया।


SEVA LAKSHA TIMES (@VilasAde12)