मानेसर नगर निगम के सात पार्षद भाजपा में शामिल हुए

गुरुग्राम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पार्षद
(गुरुग्राम समाचार) गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में मानेसर नगर निगम के कई पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता भी उपस्थित थे।
भाजपा का परिवार अब और बड़ा हुआ है
भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में वार्ड-12 से प्रवीन कुमार, वार्ड-11 से मनोज कुमार, वार्ड-16 से दयाराम, वार्ड-7 से कंवर पाल, वार्ड-14 से संगीता, वार्ड-8 से भूपेंद्र चौहान और वार्ड-15 से पिंकी शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सभी पार्षदों को पटके पहनाकर पार्टी में शामिल किया और उन्हें सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मानेसर नगर निगम के सभी पार्षदों के साथ मिलकर विकास कार्य किए जाएंगे। भाजपा के पटौदी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने सभी पार्षदों का संगठन में स्वागत किया। गार्गी कक्कड़ ने कहा कि हम संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
भाजपा के मेयर प्रत्याशी रहे सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है, जहां हर सदस्य को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश का समान विकास कर रही है।
गुरुग्राम समाचार: प्रत्येक नागरिक मॉनसून में लगाए दो पौधे: राव नरबीर सिंह