मुंबई में कार दुर्घटना: MNS नेता के बेटे पर गंभीर आरोप

मुंबई में विवादास्पद कार दुर्घटना
मुंबई कार दुर्घटना: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता जावेद शेख के बेटे रहील जावेद शेख पर गंभीर आरोप लगे हैं। मराठी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री राजश्री मोरे ने दावा किया है कि रहील ने नशे की हालत में उनकी कार को टक्कर मारी और फिर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। राजश्री मोरे ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें रहील बिना शर्ट के, नशे में झूमता और गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है.
पुलिस में शिकायत और कार्रवाई
घटना के बाद, राजश्री मोरे ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में रहील शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजश्री ने कहा कि इस घटना ने उन्हें डरा दिया है और उन्होंने रहील के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पिछले विवादों में भी रही हैं शामिल
विवादित बयानों के चलते पहले भी आईं थीं चर्चा में
कुछ हफ्ते पहले, राजश्री मोरे एक वीडियो के कारण विवादों में थीं। उस वीडियो में उन्होंने महाराष्ट्र में मराठी भाषा को थोपने के प्रयासों पर सवाल उठाए थे और कहा था कि स्थानीय मराठी लोगों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए.
वीडियो बना सबूत, जनता में रोष
वीडियो बना सबूत, जनता में रोष
राजश्री द्वारा साझा किए गए वीडियो में रहील का व्यवहार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जिससे सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। लोगों ने कानून व्यवस्था और नेताओं के बेटों की मनमानी पर सवाल उठाए हैं.