यूपी सरकार ने 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए

यूपी में पुलिस अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। मोहिनी पाठक को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। महेश सिंह अत्रि को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. अर्चना सिंह को कानपुर नगर में अपर पुलिस उपायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र सचान को लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।
इसके अलावा, प्रमोद कुमार यादव को उपसेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के पद पर भेजा गया है, जबकि राजेंद्र प्रसाद यादव को लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के पद पर नियुक्त किया गया है।
मोहिनी पाठक को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। अनूप कुमार को मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। रंजन सिंह को पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है। अभय कुमार मिश्र को सतर्कता प्रतिष्ठान में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। अशोक कुमार यादव को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। कृष्ण कांत सरोज को मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) के रूप में नियुक्त किया गया है।
डॉ. राजीव कुमार सिंह को सतर्कता अधिष्ठान में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। राहुल मिश्रा को देवरिया में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के पद पर तैनात किया गया है। अरविंद कुमार को पुलिस महानिदेशक के कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।