यूपी सरकार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 10 जिलों के डीएम बदले गए

यूपी में प्रशासनिक बदलाव
नई दिल्ली। यूपी की योगी सरकार ने सोमवार रात को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव में 10 जिलों के डीएम सहित कुल 23 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
यूपी में 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए… #UttarPradesh #IAS #IASOFFICER #Transfer #LatestNews #UP #Lucknow pic.twitter.com/sKVo8KwDsj
— Pradeep Sharma (प्रदीप शर्मा) (@PradeepSharma_9) July 28, 2025
यूपी सरकार ने गोरखपुर, बहराइच और गोंडा समेत 10 जिलों के डीएम में बदलाव किया है। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग के सचिव का पद सौंपा गया है। उनके स्थान पर गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने 23 IAS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।
गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग और अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है। कृष्णा करुणेश को गोरखपुर के जिलाधिकारी से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, दीपक मीणा को गाजियाबाद के जिलाधिकारी से गोरखपुर का जिलाधिकारी, रवींद्र कुमार मंदर को प्रयागराज के जिलाधिकारी से गाजियाबाद का जिलाधिकारी, मनीष कुमार वर्मा को गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी से प्रयागराज का जिलाधिकारी और मेधा रूपम को कासगंज के जिलाधिकारी से गौतमबुद्धनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
प्रणय सिंह को अपर आयुक्त (प्रशासन) गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी निगम लिमिटेड से कासगंज का जिलाधिकारी, आलोक सिंह को कानपुर देहात के जिलाधिकारी से विशेष सचिव राज्य संपत्ति और राज्य संपत्ति अधिकारी, कपिल सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी से कानपुर देहात का जिलाधिकारी, अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर के जिलाधिकारी से बहराइच का जिलाधिकारी, अमनदीप डुली को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से ललितपुर का जिलाधिकारी, पवन कुमार गंगवार को विशेष सचिव राज्य संपत्ति विभाग तथा राज्य संपत्ति अधिकारी से मिर्जापुर का जिलाधिकारी और प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर के जिलाधिकारी से गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है।