योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
कल्याण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने नाम को प्रदेश के 'कल्याण' से जोड़कर सार्थकता दी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की जयंती पर आज लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धेय 'बाबूजी' का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने नाम को उत्तर प्रदेश के 'कल्याण' से जोड़कर निरंतर सार्थक किया। उनकी पावन स्मृतियों को नमन!"
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धेय 'बाबूजी' का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को नई… pic.twitter.com/3JWNyeQTQu
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2026
उन्होंने आगे कहा कि बाबूजी का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा और इसे अपने जीवन का मंत्र बना लिया। इस मिशन के प्रति समर्पित रहकर उन्होंने विधायक, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के रूप में देशवासियों की सेवा की, जो हमेशा याद रखी जाएगी।
