राहुल गांधी का असम चुनाव में भाजपा पर तीखा हमला
असम विधानसभा चुनाव 2026 में राहुल गांधी का बयान
असम चुनाव 2026: असम विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख नेता जोरदार प्रचार में जुटे हैं। इसी सिलसिले में बिस्वनाथ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि असम की राजनीति वास्तव में दिल्ली के नियंत्रण में है। भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। राहुल गांधी ने संकेत दिया कि कांग्रेस इन मुद्दों पर अपनी लड़ाई को और तेज करेगी।
रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं और मोदी तथा अमित शाह असम के मुख्यमंत्री को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि असम की सरकार का संचालन दिल्ली से अमित शाह कर रहे हैं, न कि मुख्यमंत्री। राहुल ने हिमंता बिस्वा सरमा पर व्यक्तिगत आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार को भ्रष्टाचार में शामिल करके बड़ी गलती की है। कांग्रेस सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि हम हिमंता बिस्वा सरमा को माफी मांगने पर भी नहीं छोड़ेंगे और उन्हें जेल भेजने का प्रयास करेंगे।
LIVE: LoP Shri @RahulGandhi addresses the public meeting in Biswanath, Assam. https://t.co/w84PQrpGKe
— Congress (@INCIndia) April 5, 2026
हिमंता बिस्वा सरमा रात को सो नहीं पाते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के 'बब्बर शेर' उन्हें जेल में डालने की योजना बना रहे हैं। वे असम की जनता से माफी मांगेंगे, लेकिन अब माफी का कोई मतलब नहीं है। उन पर कानूनी कार्रवाई अवश्य होगी। हिमंता बिस्वा सरमा को जितना भी कूदना-फांदना है, वे अभी कर लें, क्योंकि हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और हिमंता ने असम को भाजपा का एटीएम बना दिया है। भाजपा आपकी जमीनें किसी बहाने से छीनकर अडानी, अंबानी और रामदेव को सौंप देती है, जिसके बदले भाजपा को करोड़ों रुपए मिलते हैं।
असम एक विविधता से भरा प्रदेश है, जहां विभिन्न धर्म, जाति और विचारधारा के लोग रहते हैं। आपने मुझे गोरखा का चिन्ह दिया है। आप सरहद पर देश की रक्षा करते हैं और आपने देश को बहुत कुछ दिया है। यहां की हर समुदाय असम की ताकत है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे के बिना 'चूं' नहीं कर सकते। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, हिमंता और अडानी सभी मिलकर असम को लूटने का काम कर रहे हैं। लेकिन ये लोग याद रखें, कांग्रेस के 'बब्बर शेर' इन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं। कांग्रेस ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी, ये तो हिमंता बिस्वा सरमा ही हैं।
ट्रंप ने कहा कि नरेंद्र मोदी मुझे 'सर' कहता है, मैं जब चाहूं उसका करियर खत्म कर सकता हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उनके पास Epstein फाइल है, जिसमें मोदी की पूरी सच्चाई है। ट्रंप ने अमेरिका में अडानी पर आपराधिक केस भी कर दिया है, क्योंकि वह जानता है कि यही भाजपा का वित्तीय सिस्टम है। राहुल गांधी ने कहा कि अब हालात ये हैं कि ट्रंप की मर्जी के बिना भारत किसी देश से तेल भी नहीं खरीद सकता। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के हाथ में भारत की ऊर्जा सुरक्षा और डेटा थमा दिया है। यह नरेंद्र मोदी के समझौते का नतीजा है।
