राहुल गांधी ने पीएम मोदी की अपील पर किया पलटवार
राहुल गांधी का मोदी पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक सभा में लोगों से विदेशी मुद्रा की बचत करने की अपील की। उन्होंने जनता से सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल के उपयोग को कम करने का आग्रह किया। इस पर कांग्रेस पार्टी ने मोदी की कड़ी आलोचना की है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे सरकार की विफलता का प्रमाण बताया है।
राहुल गांधी ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मोदी जी ने कल जनता से त्याग की मांग की - सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं, बल्कि नाकामी के सबूत हैं।" उन्होंने आगे कहा, "12 साल में देश को इस स्थिति में ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है - क्या खरीदें, क्या न खरीदें, कहां जाएं, कहां न जाएं। हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल दी जाती है ताकि खुद को जवाबदेही से बचाया जा सके। देश चलाना अब एक Compromised PM के बस की बात नहीं है।"
मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026
