राहुल गांधी ने मोदी पर लगाया गंभीर आरोप, एपस्टीन फाइल्स का किया जिक्र
राहुल गांधी का मोदी पर हमला
नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने ट्रेड डील और एपस्टीन फाइल्स का उल्लेख करते हुए मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि, "पूरे देश को पता है कि अडानी के खिलाफ अमेरिका में चल रहा मामला आपकी नींद उड़ा रहा है, क्योंकि यह भाजपा और आपके वित्तीय ढांचे पर है। 14 महीनों से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, यह शर्मनाक है।"
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मोदी जी, आप शर्म की बात करते हैं? असली शर्म तो यह है कि एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्रियों और दोस्तों का नाम है। ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ना शर्मनाक है। आपने अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया, यह भी शर्म की बात है।"
मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं।
Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना – ये शर्म की बात है।
आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया – ये… pic.twitter.com/fLFJf4SjNC
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 23, 2026
उन्होंने आगे कहा, "आपने हमारे देश का डेटा दे दिया, किसानों को खत्म कर दिया और टेक्सटाइल उद्योग को बर्बाद कर दिया। यह सब शर्म की बात है। पूरा देश जानता है कि अडानी के खिलाफ अमेरिका में चल रहा मामला आपकी नींद उड़ा रहा है, क्योंकि यह भाजपा और आपके वित्तीय ढांचे पर है। 14 महीनों से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, यह शर्मनाक है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे-एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।"
प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर जवाबी हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूथ कांग्रेस के एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि, "AI Global Summit भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, यह देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए... इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय वेशर्मी के साथ गाजते हैं। यह मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है।"
