लखनऊ में अवैध वकील चैंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई
लखनऊ में अवैध चैंबरों का विध्वंस
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को वकीलों के अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देश पर की गई। नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने सुबह से ही चैंबरों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन के साथ उनकी बहस भी हुई।
एक वकील ने चैंबर में फांसी का फंदा तैयार कर लिया है.. फंदे पर वो लटका हुआ है और कह रहा है कि अगर उसका चैंबर तोड़ा गया तो लटक जाएगा…
लखनऊ में कोर्ट के आदेश पर ही प्रशासन द्वारा अवैध चैंबर हटाए जाने का एक्शन लिया जा रहा है.. https://t.co/rU03KpNjoX pic.twitter.com/f91EVmp2m1
— Devesh Pandey (@devveshpandey) May 17, 2026
उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य भवन और कचहरी के आसपास स्थित 240 अवैध वकील चैंबरों को तोड़ने का आदेश दिया था। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस जारी किए और वकीलों को स्वयं चैंबर हटाने के लिए समय भी दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बावजूद चैंबर नहीं हटाए गए, जिसके कारण बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। वकीलों के विरोध को देखते हुए पीएसी बल भी तैनात किया गया है।
लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर 200 से अधिक अवैध चैंबरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। नाराज वकील राम की तस्वीर दिखाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
लखनऊ -जिला कोर्ट के बाहर बुलडोजर एक्शन
वकीलों के अवैध चैंबर्स पर कार्रवाई 200 से ज्यादा चैंबर्स पर एक्शन,चला बुलडोजर
नाराज लोग राम की तस्वीर दिखाकर कर रहे विरोध प्रदर्शन। pic.twitter.com/eSoojjCxNG
— Rupali Gautam (@Rupali_Gautam19) May 17, 2026
