लखनऊ में रिटायर्ड फौजी ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक रिटायर्ड सैनिक ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचने का प्रयास किया। उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को इस बारे में बताया, जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फौजी का कहना है कि वह गाजियाबाद के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के उत्पीड़न से परेशान होकर यह कदम उठाया है।
..बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम!
लखनऊ में सीएम आवास पहुंचे पूर्व फौजी सतवीर गुर्जर ने जहर खाया। आनन-फ़ानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां हालत नाज़ुक है, इलाज जारी है।
ये पूर्व फौजी विधायक नंद किशोर गुर्जर से पीड़ित है, अपने ऊपर हो रहे अन्याय व अत्याचार का ज़िक्र सोशल मीडिया… pic.twitter.com/0JFFXF51GS
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) August 21, 2025
सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के सिरौली निवासी रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर ने सीएम जनता दरबार में पहुंचकर सुरक्षा स्टाफ को बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया है। इस सूचना से वहां अफरातफरी मच गई। सतबीर ने विधायक नंद किशोर गुर्जर पर कई गंभीर आरोप लगाए।
सोशल मीडिया पर की थी शिकायत
रिटायर्ड फौजी के पास एक शिकायती पत्र मिला, जिसमें उन्होंने लिखा कि विधायक ने अप्रैल में एक कलश यात्रा निकाली थी, जिसका उद्देश्य सरकार को गिराना था। इस साजिश की जानकारी होने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया, जिसके बाद से विधायक ने उन पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर गौतम पल्ली रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सतबीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस का आरोप
यूपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में एक रिटायर्ड फौजी को जहरीला पदार्थ खाकर पहुंचना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि गाजियाबाद के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर से उनकी जान को खतरा है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की सरकार में पूर्व सैनिकों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उन्हें न्याय के लिए जहरीला पदार्थ खाना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में एक रिटायर्ड फौजी को ज़हर खाकर पहुंचना पड़ा।
क्यों? क्योंकि गाज़ियाबाद से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर से उनकी जान को ख़तरा है।
सोचिए सेना के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा की सरकार में देश के पूर्व सैनिकों की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि उन्हें न्याय… pic.twitter.com/GSjJiCiLcT
— UP Congress (@INCUttarPradesh) August 21, 2025
कांग्रेस ने यह भी कहा कि भाजपा गुंडों का एक गिरोह है, और उनके जनप्रतिनिधि जनता के सेवक नहीं, बल्कि उनके दुश्मन हैं। भाजपा का मतलब गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और आतंक का संरक्षण है।