लद्दाख में हिंसा के बाद राहुल गांधी और खरगे का सरकार पर हमला

लद्दाख में तनाव और राजनीतिक प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। हाल ही में लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। मंगलवार को, स्थानीय निवासियों को आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए थोड़ी देर के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। 24 सितंबर को हुए इस विरोध प्रदर्शन में चार लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो साझा कर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है।
राहुल गांधी ने वीडियो के साथ लिखा कि, 'पिता फौजी, बेटा भी फौजी - जिनके खून में देशभक्ति बसी है। फिर भी बीजेपी सरकार ने देश के वीर बेटे की गोली मारकर जान ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लद्दाख और अपने अधिकार के लिए खड़ा था। पिता की दर्द भरी आंखें बस एक सवाल कर रही हैं - क्या आज देशसेवा का यही सिला है? हमारी मांग है कि लद्दाख में हुई इन हत्याओं की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। मोदी जी, आपने लद्दाख के लोगों को धोखा दिया है। वो अपना हक़ मांग रहे हैं, संवाद कीजिए - हिंसा और डर की राजनीति बंद कीजिए।'
पिता फौजी, बेटा भी फौजी – जिनके खून में देशभक्ति बसी है।
फिर भी BJP सरकार ने देश के वीर बेटे की गोली मारकर जान ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लद्दाख और अपने अधिकार के लिए खड़ा था।
पिता की दर्द भरी आंखें बस एक सवाल कर रही हैं – क्या आज देशसेवा का यही सिला है?
हमारी मांग है कि… pic.twitter.com/cJqKstISjg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 30, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी वीडियो साझा करते हुए कहा कि, 'लद्दाख का दुःख पूरे देश का दुःख है। शहीद त्सेवांग थरचिन ने कारगिल युद्ध में भारत माता के प्रति अपना कर्त्तव्य निभाया... बदले में मिला क्या? लद्दाख़ में मोदी सरकार की गोली! पिता भी फ़ौज में थे, बेटा भी फ़ौज में था। गलवान में जब हमारे 20 वीर जवानों ने लदाख के LAC पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, तब स्वयं मोदी जी ने चीन को CLEAN CHIT थमाई थी!'
लद्दाख का दुःख पूरे देश का दुःख है।
शहीद त्सेवांग थरचिन ने कारगिल युद्ध में भारत माता के प्रति अपना कर्त्तव्य निभाया…
बदले में मिला क्या? लद्दाख़ में मोदी सरकार की गोली !पिता भी फ़ौज में थे, बेटा भी फ़ौज में था।
गलवान में जब हमारे 20 वीर जवानों ने लदाख के LAC पर देश के… pic.twitter.com/1qCXYB7p8g
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 30, 2025
उन्होंने आगे कहा कि, 'तब उन्हें हमारे जांबाजों की वीरता की याद न आई, तो अब क्या ख़ाक आएगी? जो चीन को CLEAN CHIT दे सकते हैं, वो हमारे त्सेवांग थरचिन जैसे वीर जवानों की शहादत का मान क्या रखेंगे। यही है भाजपा का खोखला राष्ट्रवाद!'